Get App

लॉन्च किया नया फीचर, फेसबुक पर होगी शॉपिंग

जल्द ही आप फेसबुक पर चैटिंग और न्यूज फीड देखने के अलावा शॉपिंग भी कर सकेंगे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 04, 2016 पर 5:51 PM
लॉन्च किया नया फीचर, फेसबुक पर होगी शॉपिंग

जल्द ही आप फेसबुक पर चैटिंग और न्यूज फीड देखने के अलावा शॉपिंग भी कर सकेंगे। यही नहीं आप इस पर अपना सामान बेच भी पाएंगे। ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनियों को टक्कर देने के लिए फेसबुक ने मार्केटप्लेस नाम से नया फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिए फेसबुक यूजर्स आपस में सामान की खरीद-बिक्री कर सकते हैं। फिलहाल इस नए फीचर को चार देशों - अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ही लॉन्च किया गया है। लेकिन बताया जा रहा है कि जल्द ही फेसबुक भारत समेत दूसरे देशों में भी मार्केटप्लेस की शुरुआत करेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें