एबीजी शिपयार्ड पर लेनदारों का कब्जा

एसडीआर नाकामयाब होने के बावजूद लेनदारों ने कंपनी में मैजॉरिटी हिस्सेदारी ले ली है।

अपडेटेड Oct 05, 2016 पर 4:10 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    एसडीआर यानी स्ट्रैटेजिक डेट रीस्ट्रक्चरिंग नाकामयाब होने के बावजूद एबीजी शिपयार्ड के लेनदारों ने कंपनी में मैजॉरिटी हिस्सेदारी ले ली है। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयर में खासी तेजी दिखी।

    आईसीआईसीआई बैंक ने कर्ज को इक्विटी में बदलकर कंपनी में 11 फीसदी हिस्सेदारी ले ली है जिसके बाद कंपनी में लेनदारों की कुल हिस्सेदारी 49.15 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी के ऊपर पहुंच गई है। आपको बता दें कि कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने हाल की एजीएम में एसडीआर के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया था। हालांकि, कंपनी के शेयरहोल्डर्स और लेनदार दोनों नया खरीदार ढूंढने की कोशिश में लगे हुए हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।