एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 20.2% बढ़ा

दूसरी तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 20.2 फीसदी बढ़कर 494.7 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 20, 2016 पर 2:43 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 20.2 फीसदी बढ़कर 494.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 411.7 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की कुल आय 12.8 फीसदी बढ़कर 3456.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की कुल आय 3064.6 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की ब्याज आय 20.8 फीसदी बढ़कर 865.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की ब्याज आय 716.9 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का ग्रॉस एनपीए 0.59 फीसदी से घटकर 0.57 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का नेट एनपीए बिना बदलाव के 0.28 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 2.61 फीसदी से बढ़कर 2.68 फीसदी रहा है।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की प्रोविजनिंग 116.5 करोड़ रुपये से घटकर 30.3 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की प्रोविजनिंग 30 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की अन्य आय 24.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 33.5 करोड़ रुपये रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।