सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter को आखिरकार अपना नया CEO मिल ही गया। माइक्रोब्लॉगिंग की कमान अब एक महिला के हाथों में होगी। अरबपति कारोबारी और ट्विटर के नए मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) ने गुरुवार शाम घोषणा की कि लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) ट्विटर की नई सीईओ होंगी। मस्क ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। मस्क ने अपने ट्वीट में कहा, "मैं ट्विटर के नए CEO के रूप में लिंडा याकारिनो का स्वागत करने के लिए उत्साहित हूं!" उन्होंने बताया कि लिंडा प्लेटफॉर्म के बिजनेस ऑपरेशंस पर फोकस करेंगी। जबकि मस्क प्रोडक्ट डिजाइन और न्यू टेक्नोलॉजी से जुड़ा कामगाज संभालेंगे।
याकारिनो ने कॉमकास्ट कॉर्प एंटरटेनमेंट और मीडिया डिवीजन के एडवरटाइजिंग बिजनेस का आधुनिकीकरण किया। NBC की तरफ से शुक्रवार की सुबह उनके जाने की घोषणा करने से पहले ही उनकी नौकरी के लिए बातचीत चल रही थी।
मस्क ने अक्टूबर में 44 अरब डॉलर की डील के जरिए ट्विटर का अधिग्रहण किया था। इसके बाद से ही एडवरटाइजर्स ने प्लेटफॉर्म छोड़ दिया है। ये सभी इस बात से चिंतित हैं कि कंपनी के लगभग 80% कर्मचारियों को निकाले जाने के बाद उनके एडवरटाइजमेंट सही तरीके और सही जगह पर नहीं दिखाई देंगे।
लिंडा याकारिनो एक NBCUniversal दिग्गज हैं, जो 2011 से संगठन के साथ हैं। लिंडा साल 2011 में NBCUniversal में बतौर केबल एंटरटेनमेंट और डिजिटल एडवर्टाइजमेंट सेल्स की चेयरमैन शामिल हुई थीं। इसके एक साल बाद उनको प्रमोट कर के एडवरटाइजिंग एंड क्लाइंट पार्टनरशिप चेयरमैन बना दिया गया।
उनके एडवरटाइजिंग एंड क्लाइंट पार्टनरशिप चेयरमैन रहने के दौरान व्यक्तिगत नेटवर्क टीमों को एक साथ लाकर और NBC प्रॉपर्टी के बीच एक 'ब्रिज' बनकर संगठन के एडवरटाइजिंग और पार्टनरशिप को बदलने का श्रेय याकारिनो को दिया गया है।
इस भूमिका में, Yaccarino सालाना रेवेन्यू में 10 अरब डॉलर से ज्यादा के लिए जिम्मेदार है। अक्टूबर 2020 में, वह NBCUniversal में ग्लोबल एडवर्टाइजिंग एंड पार्टनरशिप की चेयरमैन बनीं।
NBCUniversal में शामिल होने से पहले, Yaccarino ने 19 सालों के लिए टर्नर एंटरटेनमेंट एडवरटाइजिंग सेल्स एंड मार्केटिंग एंड एक्विजिशन के एग्जीक्यूटिव VP और COO के रूप में कार्य किया।
उन्होंने पेन स्टेट यूनिवर्सिटी में टेलीकम्युनिकेशन की पढ़ाई की और वर्तमान में स्कूल ऑफ कम्युनिकेशंस में बोर्ड पर बैठती है।
याकारिनो के नाम कई सम्मान भी हैं। उन्हें 2013 में हॉलीवुड रिपोर्टर की वीमेन इन एंटरटेनमेंट पावर 100 के रूप में, 2011 में एडवीक की तरफ से "टीवी की दस सबसे शक्तिशाली महिलाओं" में से एक के रूप में और बिजनेस वीक की तरफ से "CEO of Tomorrow" के रूप में मान्यता दी गई थी।