दावत ब्रांड से बासमती चावल बेचने वाली कंपनी एलटी फूड्स ने जापान की दिग्गज स्नैक बनाने वाली कंपनी कामेडा सेइका के साथ करार किया है। इसके तहत कामेडा सेइका भारत में अपने स्नैक्स बेचेगी। जापान की कंपनी 10 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी और कंपनी के स्नैक्स मार्च अप्रैल से बिकने शुरू हो जाएंगे। इस खबर के बाद एलटी फूड्स का शेयर 6 फीसदी चढ़ गया।
