एलएंडटी इंफोटेकः मुनाफा 1.4% घटा, आय 2.9% बढ़ी

दूसरी तिमाही में एलएंडटी इंफोटेक का मुनाफा 1.4 फीसदी घटकर 232.5 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 09, 2016 पर 4:59 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एलएंडटी इंफोटेक का मुनाफा 1.4 फीसदी घटकर 232.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एलएंडटी इंफोटेक का मुनाफा 235.8 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एलएंडटी इंफोटेक की आय 2.9 फीसदी बढ़कर 1638.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एलएंडटी इंफोटेक की आय 1592.5 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एलएंडटी इंफोटेक का एबिट 299.6 करोड़ रुपये से घटकर 294.7 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एलएंडटी इंफोटेक का एबिट मार्जिन 18.8 फीसदी से घटकर 18 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।