एलएंडटी टेक में आज तेजी देखने को मिली। कंपनी ने माइक्रोसोफ्ट कॉर्प के साथ साझेदारी कर ली है जिसके बाद कंपनी के शेयर में उछाल देखने को मिला। माइक्रोसोफ्ट कॉर्प के साथ साझेदारी से कंपनी का माइक्रोसॉफ्ट अजूर इंजीनियरिंग सॉल्यूशन बनाने की योजना है।