फार्मा कंपनी ल्यूपिन के शेयर में आज 7 फीसदी की शानदार तेजी दिखी है। कंपनी को अपने गोवा प्लांट के लिए यूएस एफडीए से हरी झंड़ी मिल गई है। 2015 की यूएस एफडीए जांच को क्लीन चिट मिली है। दरअसल, यूएस एफडीए ल्यूपिन के गोवा प्लांट की जांच कर रहा था। यूएस एफडीए को फूड ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के उल्लंघन का शक था जिसकी वजह से ये जांच की जा रही थी। हालांकि इस जांच में अब कंपनी को क्लीन चिट मिल चुकी है।
