वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 11.9 फीसदी घटकर 530 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 601.5 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 11.9 फीसदी घटकर 530 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 601.5 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ल्यूपिन की आय 11.9 फीसदी बढ़कर 3556 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में ल्यूपिन की आय 3178 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ल्यूपिन का एबिटडा 966 करोड़ रुपये से घटकर 943 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ल्यूपिन का एबिटडा मार्जिन 30.4 फीसदी से घटकर 26.5 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में ल्यूपिन की अन्य आय 83 करोड़ रुपये से घटकर 65 करोड़ रुपये रही है।
सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में ल्यूपिन के भारतीय कारोबार की आय 866 करोड़ रुपये से बढ़कर 979 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में ल्यूपिन के भारत से बाहर के कारोबार की आय 2311 करोड़ रुपये से बढ़कर 2577 करोड़ रुपये रही है। तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में ल्यूपिन का अमेरिकी कारोबार 21.6 फीसदी बढ़ा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।