वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 57.8 फीसदी बढ़कर 662 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 419.7 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 57.8 फीसदी बढ़कर 662 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 419.7 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में ल्यूपिन की आय 28.9 फीसदी बढ़कर 4290 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में ल्यूपिन की आय 3329.7 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में ल्यूपिन का एबिटडा 662.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 1028 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में ल्यूपिन का एबिटडा मार्जिन 19.9 फीसदी से बढ़कर 24 फीसदी रहा है।
सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में ल्यूपिन के यूएस फॉर्मूलेशन कारोबार की बिक्री 69.8 फीसदी बढ़कर 29.2 करोड़ डॉलर रही है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में ल्यूपिन के जापान के कारोबार की बिक्री 35.2 फीसदी बढ़कर 436.8 करोड़ रुपये रही है।
सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में ल्यूपिन के नॉर्थ अमेरिकी कारोबार की बिक्री 73.1 फीसदी बढ़कर 1997.8 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में ल्यूपिन के भारतीय फॉर्मूलेशन कारोबार की बिक्री 12.1 फीसदी बढ़कर 995.8 करोड़ रुपये रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।