Get App

ल्यूपिनः मुनाफा 55% बढ़ा, आय 40.7% बढ़ी

पहली तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 568.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 882 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2016 पर 1:53 PM
ल्यूपिनः मुनाफा 55% बढ़ा, आय 40.7% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 55 फीसदी बढ़कर 882 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 568.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में ल्यूपिन की आय 40.7 फीसदी बढ़कर 4439 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में ल्यूपिन की आय 3156 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में ल्यूपिन का एबिटडा 825 करोड़ रुपये से बढ़कर 1308 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में ल्यूपिन का एबिटडा मार्जिन 26.13 फीसदी से बढ़कर 29.46 फीसदी रहा है।

सालाना आधार पर पहली तिमाही में ल्यूपिन के यूएस फॉर्मूलेशन कारोबार की बिक्री 78.9 फीसदी बढ़कर 32.2 करोड़ डॉलर रही है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में ल्यूपिन के भारतीय कारोबार की बिक्री 5.2 फीसदी बढ़कर 931.3 करोड़ रुपये रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें