ल्यूपिन को एक और दवा के लिए अमेरिकी दवा रेगुरेलेटर से मंजूरी मिल गई है। कंपनी को यूएस एफडीए से हाइड्रोकोडोन बायटारट्रेट एसिटामिनोफेन दवा के लिए हरी झंडी मिल गई है। अमेरिका में इस दवा की बिक्री करीब 9 करोड़ डॉलर की है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में आज तेजी देखने को मिली।
