महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हैवी कमर्शियल व्हिकल सेगमेंट में नया लॉन्च किया है। उसने ब्लाजो नाम से नया ट्रक उतारा है। इसकी कीमत 20 लाख रुपये से शुरू होकर 35 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी का दावा है कि ये ईधन के मामले में काफी किफायती है। कंपनी ने खास तौर पर इसे बेचने के लिए बैक ऑन रोड पॉलिसी बनाई है यानी ट्रक के खराब होने की सूरत में 48 घंटे के अंदर कंपनी इसे रिपेयर कर वापस चलने लायक बनाएगी।