जून महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जून में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री 8 फीसदी बढ़ी है। इस साल जून में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री 39011 यूनिट्स रही है, जबकि पिछले साल जून में कुल बिक्री 36134 यूनिट रही थी।
महिंद्रा एंड महिंद्रा के एक्सपोर्ट में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। सालाना आधार पर जून में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक्सपोर्ट 2850 यूनिट्स से 41 फीसदी बढ़कर 4020 यूनिट्स रहा है। सालाना आधार पर जून में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में बिक्री 33282 यूनिट्स से 5 फीसदी बढ़कर 34991 यूनिट्स रही है।
सालाना आधार पर जून में महिंद्रा एंड महिंद्रा की पैसेंजर वाहनों की बिक्री 15880 यूनिट्स से 7 फीसदी बढ़कर 17070 यूनिट्स रही है। सालाना आधार पर जून में महिंद्रा एंड महिंद्रा के कमर्शियल वाहनों की बिक्री 12737 यूनिट्स से 6 फीसदी बढ़कर 13540 यूनिट्स रही है।
सालाना आधार पर जून में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री 25090 यूनिट्स से 20 फीसदी बढ़कर 30191 यूनिट्स रही है। सालाना आधार पर जून में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में ट्रैक्टरों की बिक्री 23899 यूनिट्स से 20 फीसदी बढ़कर 28797 यूनिट्स रही है। सालाना आधार पर जून में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों का एक्सपोर्ट 1191 यूनिट्स से 17 फीसदी बढ़कर 1394 यूनिट्स रहा है।