BSE सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनियों में से 7 का मार्केट कैप (Market Cap) पिछले हफ्ते 1,37,396.66 करोड़ रुपये बढ़ा है। सबसे ज्यादा फायदा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services -TCS) को हुआ।  TCS के अलावा HDFC बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL), इन्फोसिस (Infosys), HDFC, ICICI और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के m-cap में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इसके विपरीत रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL), कोटक महिन्द्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के m-cap में गिरावट देखने को मिली है।

TCS का m-cap 72,102.07 करोड़ रुपये बढ़कर 11,70,875.36 करोड़ रुपये हो गया वहीं इन्फोसिस (Infosys) का m-cap  21,894.28 करोड़ रुपये बढ़कर 5,58,772.73 करोड़ रुपये पार हो गया।

HDFC का m-cap 15,076.62 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,77,663.03 करोड़ रुपये पार कर गया। इसी तरह भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का m-cap 13,720.73 करोड़ रुपये से उछलकर 2,94,736.49 करोड़ रुपये हो गया। ICICI बैंक का m-cap 10,054.48 करोड़ रुपये बढ़कर 3,74,253.88 करोड़ रुपये पहुंच गया। HDFC बैंक का m-cap 3,855.36 करोड़ रुपये बढ़कर 7,88,613.86 करोड़ रुपये पार कर गया और HUL का m-cap 693.12 करोड़ रुपये बढ़कर 5,61,626.18 करोड़ रुपये हो गया।

इन कंपनियों के m-cap में आई गिरावट

इसके उलट, RIL का m-cap 34,296.37 करोड़ रुपये गिरकर 12,25,445.59 करोड़ रुपये रह गया। बजाज फाइनेंस का m-cap 12,024.63 करोड़ रुपये गिरकर 3,06,156.55 करोड़ रुपये हो गया। कोटक महिन्द्रा बैंक का m-cap 4,661.65 करोड़ रुपये गिरकर 3,90,253.33 करोड़ रुपये हो गया।

पिछले हफ्ते BSE सेंसेक्स में 913.53 अंक यानी 1.90 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है

रैंकिंग में RIL टॉप पर

टॉप 10 कंपनियों की रैंकिंग में RIL अभी भी टॉप पर है। इसके बाद TCS, HDFC बैंक, HUL, इन्फोसिस, HDFC, कोटक महिन्द्रा बैंक, ICICI बैंक, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।