Get App

महिंद्रा एंड महिंद्राः मुनाफा 15.9% बढ़ा, आय 11.4% बढ़ी

पहली तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का कंसोलिडेटेड मुनाफा 15.9 फीसदी बढ़कर 961.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2016 पर 2:15 PM
महिंद्रा एंड महिंद्राः मुनाफा 15.9% बढ़ा, आय 11.4% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का कंसोलिडेटेड मुनाफा 15.9 फीसदी बढ़कर 961.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का कंसोलिडेटेड मुनाफा 830 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कंसोलिडेटेड आय 11.4 फीसदी बढ़कर 10525 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कंसोलिडेटेड आय 9447 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का कंसोलिडेटेड एबिटडा 1345 करोड़ रुपये से बढ़कर 1489 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का कंसोलिडेटेड एबिटडा मार्जिन 14.2 फीसदी से घटकर 14.1 फीसदी रहा है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा का कहना है कि शहरी इलाकों में मांग बढ़ रही है, जबकि ग्रामीण इलाकों में भी धीरे-धीरे रिकवरी हो रही है। पहली तिमाही में घरेलू बाजार में ट्रैक्टर बिक्री की ग्रोथ 10 फीसदी से ज्यादा रही है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटो सेगमेंट के मार्जिन में गिरावट दिखी है, लेकिन ट्रैक्टर सेगमेंट के मार्जिन बेहतर हुए हैं। सालाना आधार पर ऑटो सेगमेंट का मार्जिन 10.1 फीसदी से घटकर 7.7 फीसदी रहा है। वहीं सालाना आधार पर ट्रैक्टर सेगमेंट का मार्जिन 16.9 फीसदी से बढ़कर 18.8 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें