महिंद्रा एंड महिंद्रा नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर जारी करके 475 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी की लोन एंड इन्वेस्टमेंट कमिटी ने 10 रुपये की फेस वैल्यू के 4750 एनसीडी जारी करने को मंजूरी दे दी है। डिवेंचर पर ब्याज की दर 7.57 फीसदी होगी। कंपनी प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए एनसीडी जारी करेगी।
