Get App

जुलाई में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 14% बढ़ी

इस साल जुलाई में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 39458 गाड़ियां बेची हैं, जबकि पिछले साल जुलाई में कंपनी ने 31087 गाड़ियां बेची थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2016 पर 1:51 PM
जुलाई में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 14% बढ़ी

जुलाई महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जुलाई में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 14 फीसदी बढ़ी है। इस साल जुलाई में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 39458 गाड़ियां बेची हैं, जबकि पिछले साल जुलाई में कंपनी ने 31087 गाड़ियां बेची थी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के एक्सपोर्ट में भी बढ़त देखने को मिली है। सालाना आधार पर जुलाई में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक्सपोर्ट 3565 यूनिट से 16 फीसदी बढ़कर 4153 यूनिट रहा है। सालाना आधार पर जुलाई में महिंद्रा एंड महिंद्रा के पैसेंजर वाहनों की बिक्री 14456 यूनिट से 20 फीसदी बढ़कर 17356 यूनिट रही है।

सालाना आधार पर जुलाई में महिंद्रा एंड महिंद्रा की यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 13204 यूनिट से 21 फीसदी बढ़कर 15962 यूनिट रही है। सालाना आधार पर जुलाई में महिंद्रा एंड महिंद्रा के कमर्शियल वाहनों की बिक्री 12148 यूनिट से 8 फीसदी बढ़कर 13168 यूनिट रही है।

सालाना आधार पर जुलाई में महिंद्रा एंड महिंद्रा के 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 4483 यूनिट से 7 फीसदी बढ़कर 4781 यूनिट रही है। सालाना आधार पर जुलाई में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री 15460 यूनिट से 14 फीसदी बढ़कर 17553 यूनिट रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें