महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में 11% की बढ़ोतरी

इस साल मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 40656 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल मई में कुल 36706 गाड़ियां बेची थी।

अपडेटेड Jun 01, 2016 पर 2:24 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    मई महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 11 फीसदी बढ़ी है। इस साल मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 40656 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 36706 गाड़ियां बेची थी।

    घरेलू बाजार में भी महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री बढ़ी है। सालाना आधार पर मई में घरेलू बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 10 फीसदी बढ़ी है। इस साल मई में घरेलू बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 36613 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल मई में घरेलू बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 33369 गाड़ियां बेची थी।

    सालाना आधार पर मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा के पैसेंजर वाहनों की बिक्री 18135 यूनिट से 8 फीसदी बढ़कर 19635 यूनिट रही है। सालाना आधार पर मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा के यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 16980 यूनिट से 10 फीसदी बढ़कर 18648 यूनिट रही है। सालाना आधार पर मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा के कमर्शियल वाहनों की बिक्री 11407 यूनिट से 15 फीसदी बढ़कर 13109 यूनिट रही है।

    महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री में भी अच्छी बढ़ोतरी दिखी है, लेकिन ट्रैक्टरों का एक्सपोर्ट घट गया है। सालाना आधार पर मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री 19257 यूनिट से 20 फीसदी बढ़कर 23018 यूनिट रही है। सालाना आधार पर मई में घरेलू बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री 18245 यूनिट से 21 फीसदी बढ़कर 22148 यूनिट रही है। हालांकि सालाना आधार पर मई में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों का एक्सपोर्ट 1012 यूनिट से 14 फीसदी घटकर 870 यूनिट रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।