Get App

महिंद्रा हॉलिडेज का मुनाफा 3 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में महिंद्रा हॉलिडेज का मुनाफा 3 गुना बढ़कर 32.1 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 17, 2016 पर 6:58 PM
महिंद्रा हॉलिडेज का मुनाफा 3 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में महिंद्रा हॉलिडेज का मुनाफा 3 गुना बढ़कर 32.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में महिंद्रा हॉलिडेज का मुनाफा 10.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में महिंद्रा हॉलिडेज की आय 24.6 फीसदी बढ़कर 254 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में महिंद्रा हॉलिडेज की आय 203.9 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में महिंद्रा हॉलिडेज का एबिटडा 38.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 62.6 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में महिंद्रा हॉलिडेज का एबिटडा मार्जिन 19 फीसदी से बढ़कर 24.6 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें