महिंद्रा टू-व्हीलर्स में होगी रीस्ट्रक्चरिंग

रीस्ट्रक्चरिंग करने के लिए कंपनी आधे से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी का मन बना रही है।

अपडेटेड Jun 30, 2016 पर 10:08 AM

महिंद्रा टू-व्हीलर्स जल्द ही अपने ऑपरेशन्स में बड़े बदलाव करने वाला है। लेकिन कंपनी का ये फैसला महिंद्रा के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर नहीं है। रीस्ट्रक्चरिंग करने के लिए कंपनी आधे से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी का मन बना रही है। इसके साथ-साथ कंपनी अब मेनस्ट्रीम सेगमेंट को छोड़कर सिर्फ ज्यादा मुनाफा देने वाली महंगी बाइक्स के सेगमेंट पर ही फोकस करेगी।

दरअसल,  अब तक महिंद्रा टू-व्हीलर्स का ऑटो इंडस्ट्री में प्रदर्शन काफी ठंडा रहा है। ऐसे में हालात सुधारने के लिए कंपनी ने रीस्ट्रक्चरिंग का फैसला लिया है। हालांकि इस बारे में जब हमने महिंद्रा से बात करना चाहा तो कंपनी ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।