टाटा मोटर्स की बिक्री मामूली बढ़ी, एक्सपोर्ट 17% बढ़ा

सालाना आधार पर मार्च में टाटा मोटर्स का एक्सपोर्ट 5435 यूनिट से 17 फीसदी बढ़कर 6356 यूनिट रहा है।

अपडेटेड Apr 01, 2016 पर 6:49 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    मार्च में टाटा मोटर्स की बिक्री सपाट रही है। साल दर साल आधार पर मार्च में टाटा मोटर्स की बिक्री सिर्फ 1 फीसदी ही बढ़ी है। मार्च में टाटा मोटर्स ने कुल 53057 गाड़ियां बेची हैं। हालांकि सालाना आधार पर मार्च में टाटा मोटर्स का एक्सपोर्ट 5435 यूनिट से 17 फीसदी बढ़कर 6356 यूनिट रहा है।

    वहीं सालाना आधार पर मार्च में टाटा मोटर्स की पैसेंजर वाहनों की बिक्री 47 फीसदी घटकर 6876 यूनिट रही है। लेकिन सालाना आधार पर मार्च में टाटा मोटर्स की कमर्शियल वाहनों की बिक्री 20 फीसदी बढ़कर 38247 यूनिट रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।