Get App

मैरिकोः आय में मामूली बढ़त, मुनाफा 17.2% बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में मैरिको का मुनाफा 17.2 फीसदी बढ़कर 268 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2016 पर 4:11 PM
मैरिकोः आय में मामूली बढ़त, मुनाफा 17.2% बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में मैरिको का मुनाफा 17.2 फीसदी बढ़कर 268 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में मैरिको का मुनाफा 228.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में मैरिको की आय 0.2 फीसदी यानी मामूली बढ़कर 1,754 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में मैरिको की आय 1,750 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में मैरिको का एबिटडा 318.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 374 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में मैरिको का एबिटडा मार्जिन 18.2 फीसदी से बढ़कर 21.3 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें