अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको 82 हजार रुपए तक ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स के बाद अब ह्युंदई, महिंद्रा एंड महिन्द्रा और होंडा ने भी दाम बढ़ा दिए हैं। महिंद्रा ने अपनी कारों के दाम साढ़े 5 हजार से 45 हजार तक बढ़ा दिए हैं। जबकि होंडा की कारें 79 हजार रुपए तक महंगी हुई हैं। मारुति की कार आप खरीदेंगे तो आपको 35 हजार रुपए तक ज्यादा चुकाने पड़ेंगे। कंपनियों ने कारों की कीमत बजट में लगाए गए इन्फ्रास्ट्रक्चर सेस के बाद बढ़ाए हैं।
