क्रैश टेस्ट में कारें फेल होने के बाद आज मारुति सुजुकी और एमएंडएम की जोरदार पिटाई हुई। ग्लोबल एजेंसी एनसीएपी के क्रैश टेस्ट में मारुति की सेलेरियो और ईको और एमएंडएम को जीरो स्टार रेटिंग मिली है जिससे दोनों कंपनियों के शेयरों पर दबाव देखा गया। इन दोनों कंपनियों के अलावा रेनो की क्विड और हुंदई की इयॉन भी क्रैश टेस्ट में फेल हुई हैं।