मारुति सुजुकी की बिक्री घटी, एक्सपोर्ट भी गिरा

साल दर साल आधार पर फरवरी महीने में मारुति सुजुकी की बिक्री में करीब 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

अपडेटेड Mar 01, 2016 पर 12:37 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    साल दर साल आधार पर फरवरी महीने में मारुति सुजुकी की बिक्री में करीब 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। फरवरी में मारुति सुजुकी ने कुल 1.17 लाख गाड़ियां बेची हैं। हालांकि महीने दर महीने आधार पर मारुति सुजुकी की बिक्री 1.13 लाख यूनिट से 3.3 फीसदी बढ़कर 1.17 लाख यूनिट रही है।

    सालाना आधार पर फरवरी में मारुति सुजुकी के एक्सपोर्ट में भारी गिरावट देखने को मिली है। सालाना आधार पर फरवरी में मारुति सुजुकी का एक्सपोर्ट 12.4 फीसदी घटकर 9336 यूनिट रहा है। सालाना आधार पर फरवरी में मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री 0.2 फीसदी बढ़कर 1.08 लाख यूनिट रही है। जाट आरक्षण आंदोलन के चलते फरवरी में मारुति सुजुकी को 10000 गाड़ियों के उत्पादन का नुकसान हुआ है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।