मारुति सुजुकी की बिक्री घटकर 1.13 लाख यूनिट

जनवरी में मारुति सुजुकी की बिक्री सालाना आधार पर 1.16 लाख यूनिट से घटकर 1.13 लाख यूनिट हो गई है।

अपडेटेड Feb 01, 2016 पर 1:13 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जनवरी में मारुति सुजुकी की बिक्री में कमी देखी गई है। जनवरी में मारुति सुजुकी की बिक्री घटकर 1.13 लाख यूनिट हो गई है। साल 2015 की जनवरी में मारुति सुजुकी की बिक्री 1.16 लाख यूनिट रही थी। जनवरी में मारुति सुजुकी का एक्सोपर्ट भी सालाना आधार पर 34.6 फीसदी घटकर 7223 यूनिट हो गया है। पिछले साल की जनवरी में मारुति सुजुकी का एक्सोपर्ट 11,047 यूनिट रहा था।

    जनवरी में मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री साल दर साल आधार पर 1.05 लाख यूनिट से बढ़कर 1.06 लाख यूनिट हो गई है। वहीं जनवरी में मारुति सुजुकी की पैसेंजर कार बिक्री 1.4 फीसदी घटकर 87,757 यूनिट हो गई है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।