अक्टूबर महीने में मारुति सुजुकी की कुल बिक्री में मामूली गिरावट देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर अक्टूबर में मारुति सुजुकी की बिक्री 0.3 फीसदी घटी है। इस साल अक्टूबर में मारुति सुजुकी ने कुल 1.33 लाख वाहन बेचे हैं। वहीं पिछले साल अक्टूबर में मारुति सुजुकी ने कुल 1.34 लाख वाहन बेचे थे।
हालांकि सालाना आधार पर अक्टूबर में घरेलू बाजार में मारुति सुजुकी की बिक्री 1.20 लाख यूनिट से 2.2 फीसदी बढ़कर 1.23 लाख यूनिट रही है। लेकिन, अक्टूबर में मारुति सुजुकी का एक्सपोर्ट घट गया है। सालाना आधार पर अक्टूबर में मारुति सुजुकी का एक्सपोर्ट 13146 यूनिट से 23.7 फीसदी घटकर 10029 यूनिट रहा है।