Maruti Suzuki ने बनाया अक्टूबर में सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचने का रिकॉर्ड, एक्सपोर्ट 51% उछला

अक्टूबर में घरेलू बाजार (इंडिया में) में मारुति सुजुकी ने 1,59,591 पैसेंजर व्हीकल्स बेची। यह पिछले साल अक्टूबर में 1,68,047 पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री से 5 फीसदी कम है। मिनी सेगमेंट में भी कारों की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। मिनी सेगमेंट में Alto और S-Presso आती हैं

अपडेटेड Nov 01, 2024 पर 4:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक्सपोर्ट के मामले में मारुति सुजुकी का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। अक्टूबर में कंपनी ने 33,168 गाड़ियों का निर्यात किया।

मारुति सुजुकी ने अक्टूबर में 2,06434 गाड़ियां बेची। कंपनी ने पहली बार एक महीने में इतनी ज्यादा गाड़ियां बेची है। यह साल दर साल आधार पर 3.6 फीसदी ज्यादा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 1,99,217 गाड़ियां बेची थी। हालांकि, इंडिया में कंपनी की सेल्स अक्टूबर में कम रही। अक्टूबर में घरेलू बाजार में कंपनी ने 1,73,000 गाड़ियां बेची। यह पिछले साल अक्टूबर में 1,77,000 यूनिट्स की बिक्री से 2.3 फीसदी कम है।

पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 5% घटी

अक्टूबर में घरेलू बाजार (इंडिया में) में मारुति सुजुकी ने 1,59,591 पैसेंजर व्हीकल्स बेची। यह पिछले साल अक्टूबर में 1,68,047 पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री से 5 फीसदी कम है। मिनी सेगमेंट में भी कारों की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। मिनी सेगमेंट में Alto और S-Presso आती हैं। इस सेगमेंट में सेल्स 10,687 यूनिट्स रही, जबकि पिछले साल अक्टूबर में 14,568 यूनिट्स थी। कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री में भी गिरावट देखने को मिली। यह पिछले साल अक्टूबर में 80,662 यूनिट्स के मुकाबले 65,948 यूनिट्स रही। बालेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट, टुअर एस और वैगनआर कॉम्पैक्ट कैटेगरी में आती हैं।


यूटिलिटी व्हीकल्स की सेल्स बढ़ी

हालांकि, यूटिलिटी व्हीकल्स की सेल्स अक्टूबर में बढ़ी है। इस साल अक्टूबर में यूटिलिटी व्हीकल्स की सेल्स 70,644 यूनिट्स रही, जबकि यह पिछले साल अक्टूबर में 59,147 यूनिट्स थी। इस कैटेगरी में Brezza, Grand Vitara, Ertiga और XL6 आती हैं। Eeco Van की बिक्री में भी गिरावट देखने को मिली है। यह इस साल अक्टूबर में 11,653 यूनिट्स रही, जबकि पिछले साल अक्टूबर में यह 12,975 यूनिट्स थी। लाइट कमर्शियल व्हीकल सुपर कैरी की बिक्री अक्टूबर में 3,539 यूनिट्स रही, जबकि पिछले साल यह 3,894 यूनिट्स थी।

एक्सपोर्ट के मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन

एक्सपोर्ट के मामले में मारुति सुजुकी का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। अक्टूबर में कंपनी ने 33,168 गाड़ियों का निर्यात किया। यह पिछले साल अक्टूबर में 21,951 यूनिट्स के एक्सपोर्ट के मुकाबले 51.1 फीसदी ज्यादा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।