Get App

जुलाई में मारुति सुजुकी की बिक्री 12.7% बढ़ी

इस साल जुलाई में मारुति सुजुकी ने 1.37 लाख वाहन बेचें हैं, जबकि पिछले साल जुलाई में 1.21 लाख वाहन बेचें थे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2016 पर 11:03 AM
जुलाई में मारुति सुजुकी की बिक्री 12.7% बढ़ी

जुलाई महीने में मारुति सुजुकी की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जुलाई में मारुति सुजुकी की बिक्री 12.7 फीसदी बढ़ी है। इस साल जुलाई में मारुति सुजुकी ने 1.37 लाख वाहनों की बिक्री की है, जबकि पिछले साल जुलाई में कंपनी ने 1.21 लाख वाहनों की बिक्री की थी।

हालांकि मारुति सुजुकी के एक्सपोर्ट में मामूली बढ़त दिखी है। सालाना आधार पर जुलाई में मारुति सुजुकी का एक्सपोर्ट 11308 यूनिट से 0.3 फीसदी बढ़कर 11338 यूनिट रहा है। सालाना आधार पर जुलाई में घरेलू बाजार में मारुति सुजुकी की बिक्री 1.10 लाख यूनिट से बढ़कर 1.25 लाख यूनिट रही है। सालाना आधार पर जुलाई में मारुति सुजुकी के पैसेंजर कारों की बिक्री 91602 यूनिट से 2.2 फीसदी बढ़कर 93634 यूनिट रही है।

इस बीच मारुति सुजुकी ने अपने कई मॉडल्स के दाम भी बढ़ा दिए हैं। ये बढ़ोतरी 1500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की है। जानकारी के मुताबिक नई कार ब्रेजा के कुछ मॉडल्स के लिए ग्राहकों को 20000 रुपये ज्यादा तक चुकाना पड़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें