Get App

मैक्स फाइनेंशियल: विलय की बाधा दूर

मैक्स फाइनेंशियल के छोटे शेयरधारकों ने एचडीएफसी लाइफ के साथ विलय की शर्तों को मंजूरी दे दी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2016 पर 3:58 PM
मैक्स फाइनेंशियल: विलय की बाधा दूर

मैक्स फाइनेंशियल के छोटे शेयरधारकों ने एचडीएफसी लाइफ के साथ विलय की शर्तों को मंजूरी दे दी है। जिसमें प्रोमोटर्स को नॉन-कंपीट फीस देने की शर्त भी शामिल है। इससे पहले प्रॉक्सी एडवायजरी फर्म जैसे एएमएफआई और आईआईएएस ने शेयरधारकों से प्रोमोटर्स को नॉन-कंपीट फीस देने का विरोध करने को कहा था। लेकिन केकेआर, गोल्डमैन सैक्स, कोटक जैसे माइनॉरिटी शेयरहोल्डर्स ने इसको नजरअंदाज करते हुए नॉन-कंपीट फीस के पक्ष में वोट दिया है। कंपनी वोटिंग के नतीजे 27 सितंबर को अपनी एजीएम में पेश करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें