मैक्स फाइनेंशियल के शेयर पर आज दबाव देखने को मिला है। गोल्डमैन सैक्स के कंपनी में हिस्सेदारी बेचने की खबरों से शेयर पर दबाव देखने को मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक गोल्डमैन सैक्स कंपनी में 15 फीसदी हिस्सा 2400 करोड़ रुपये में बेच सकती है। कंपनी ये हिस्सेदारी सेंकेडरी मार्केट में बेच सकती है। आपको बता दें कि जून 2016 में कंपनी में इस इन्वेस्टमेंट बैंक की करीब 15.5 फीसदी हिस्सेदारी थी।
