कूलपैड ने लॉन्च किया कूलपैड मैक्स

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी कूलपैड ने भारत में फ्लैगशिप कूलपैड मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च किया है।

अपडेटेड May 21, 2016 पर 1:22 PM

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी कूलपैड ने भारत में फ्लैगशिप कूलपैड मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन की बिक्री के लिए एमेजन इंडिया के साथ करार किया है। 30 मई से आप एमेजन पर जाकर इसे खरीद सकते हैं। कूलपैड मैक्स की किमत करीब 25000 रुपये है।

खास बात ये है कि इस फोन में एक साथ दो जीमेल और दो व्हाट्सएप्प अकाउंट हैंडल कर सकते हैं। इस डुअल सिम 4जी फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसका 5.5 का फुल एचडी डिस्प्ले है। इस फोन में सिक्योरिटी पर खासा ध्यान दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर के अलावा अलग स्टोरेज स्पेस है, जिसमें आप अपना सेंसेटिव डाटा सेव कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।