आज भारत में मर्सडीज-एएमजी एसएलसी 43 लॉन्च हुई है। इस शानदार मर्सडीज का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। मर्सडीज ने इस एसएलसी कार में थोड़ा परिवर्तन कर नए नाम के साथ इसे बाजार में उतारा है। कार में बदलाव की बात करें तो इसकी हेडलाइट्स में अच्छा खासा बदलाव किया गया है।
हालांकि नुकिले बोनट और डायमंड ग्रिल्स पुराने मॉडल्स की तरह ही है। वहीं इसकी बैक साइड में नए लैंप और बंपर भी लगाए गए है। रफ्तार की बात करें तो ये कार करिब 4 से 5 सेंकड के भीतर 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेगी। इसकी अधिकतम स्पीड 250 किमी प्रतिघंटा होगी। वहीं इसमें कई नए कलर थीम का इस्तेमाल भी किया गया है। ये शानदार मर्सडीज की कीमत 77.50 लाख है।