देश की नंबर वन लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज बेंज ने ई क्लास का एडिशन वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 48.60 लाख रुपये से 60.61 लाख रुपये के बीच है। कंपनी ने देश में ई क्लास के 20 साल पूरे होने पर इसका एडिशन वर्जन लॉन्च किया है। भारत में पहली बार 1995 में ये कार लॉन्च हुई थी। अभी तक देश में मर्सिडीज ई क्लास की 32000 यूनिट बिक चुकी हैं। और ये देश की लग्जरी कार बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। एडिशन ई क्लास में कॉस्मैटिक बदलाव के साथ कुछ नए फीचर भी कपंनी दे रही है जैसे एलईडी हेडलैंप, स्पोर्ट्स पैडल, रीयर एंटरटेनमेंट सिस्टम आदी। कंपनी का कहना है कि नई ई क्लास भारत में अगले साल लॉन्च होगी।