रफ्तार के साथ सुपर लग्जरी एसयूवी की चाहत रखने वाले लोगों के लिए मर्सिडीज बेंज ने जीएलएस मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी पुणे में एक्स शोरूम कीमत 80 लाख 38 हजार रुपये है। जीएलएस एक 7 सीटर लग्जरी एसयूवी है। और ये कार उनके लिए है जिन्हें मर्सिडीज की जीएल एसयूवी चाहिए लेकिन एस क्लास वाले सभी लग्जरी फीचर के साथ। इसमें 3 लीटर का वी6 डीजल इंजन लगा है जो 258 हॉर्स पावर की ताकत देता है।
