मर्सिडीज एस 400 लॉन्च, कीमत 1.31 करोड़ रु

मर्सिडीज बेंज एस क्लास चाहने वालों के लिए कंपनी इसका लोवर वेरिएंट एस 400 लॉन्च कर दिया है।

अपडेटेड Mar 29, 2016 पर 3:50 PM

मर्सिडीज बेंज एस क्लास चाहने वालों के लिए कंपनी इसका लोवर वेरिएंट एस 400 लॉन्च कर दिया है। मर्सिडीज एस400 की कीमत एक करोड़ 31 लाख रुपये है। ये कार उनके लिए है जो कम कीमत में बेहतर परफॉर्मेंस के साथ एस क्लास की तरह स्टाइल और फीचर चाहते हैं। मर्सिडीज एस400 में वी6 पेट्रोल इंजन है जो 328 बीएचपी पावर देता है।

पावर के मामले में ये कार जरूर मौजूदा एस क्लास से कम है। लेकिन वही लग्जरी फीचर हैं जो एस500 में मौजूद हैं। वैसे दूसरे देशों में इसका हाइब्रिड वर्जन भी है। लेकिन फिलहाल कंपनी का कोई इरादा नहीं है देश में इसका हाइब्रिड वजर्न लाने का। मर्सिडीज की तरफ से इस साल का तीसरा लॉन्च है। जबकि कंपनी का कहना है कि आने वाले दिनों में और 9 प्रोडक्ट लॉन्च करेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।