Get App

MG Astor SUV ऑटोनॉमस लेवल 2 टेक के साथ पेश, Hyundai Creta को देगी टक्कर

कंपनी ने नई कार में 27 सेफ्टी फीचर्स देने का दावा किया है। इसमें इंजन के दो ऑप्शन हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 15, 2021 पर 6:21 PM
MG Astor SUV ऑटोनॉमस लेवल 2 टेक के साथ पेश, Hyundai Creta को देगी टक्कर

MG Astor ने देश की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में सबसे अधिक कॉम्पिटिशन वाले सेगमेंट्स में से एक में एंट्री की है। इसका मुकाबला ह्युंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन तिगुआन से होगा। बाहर से दिखने में Astor लगभग  MG ZS इलेक्ट्रिक व्हीकल के जैसी है। हालांकि, इसमें कुछ अतिरिक्त फीचर्स और दो नए पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट हैं।

MG Astor को इस सप्ताह के अंत से कंपनी के शोरूम में देखा जा सकता है।

इसमें पर्सनल  AI के साथ ऑटोनॉमस लेवल 2 टेक्नोलॉजी दी गई है जो इस सेगमेंट में अभी तक नहीं थी। इसमें लेन डिपार्चर प्रिवेंशन और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं।

नए फीचर्स देने के लिए  MG ने मैपमायइंडिया और जियो जैसी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है।

इसमें डुअल टोन इंटीरियर के साथ रेड, आइवरी और ब्लैक के तीन अलग थीम ऑप्शंस हैं। यह ऑरेंज, रेड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध होगी।

MG Astor में 80 से अधिक इंटरनेट बेस्ड फीचर्स हैं। इसका इंफोटेनमेंट सिस्टम 10.1 इंच और डिजिटल क्लस्टर 7-इंच का है।

IT पोर्टल को दुरुस्त करने के लिए इंफोसिस की डेडलाइन 15 सितंबर को समाप्त, समस्याएं बरकरार

इसके दो इंजन ऑप्शंस में से पहला टर्बो पेट्रोल 1349 cc है जो 220 Nm का टॉर्क और 140 PS की पावर दे सकता है। यह 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होगा। दूसरा इंजन VTi-Tech 1498 cc है। यह मैनुअल ट्रांसमिशन या 8 स्पीड CVT के साथ है।

कंपनी का दावा है कि इस SUV में 27 सेफ्टी फीचर्स हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें