माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिकी सरकार को कोर्ट में घसीटा है। दुनिया की जानीमानी टेक्नोलॉजी कंपनी का आरोप है कि अमेरिकी फेडरल एजेंसी ने खुफिया तरीके से उसके कस्टमर्स के ई-मेल देखे हैं। गुरुवार को सिएटल के कोर्ट में फाइल की गई याचिका में माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि सरकार ने अमेरिकी संविधान का उल्लंघन किया है। कंपनी के मुताबिक, उसे बिना बताए सरकार ने हजारों कस्टमर्स के ई-मेल ही नहीं दूसरे दस्तावेज भी एक्सेस किए। इस मामले पर अमेरिकी सरकार की तरफ से कहा गया है कि कानून विभाग इस पर गौर कर रहा है।
