Microsoft की एग्जिक्यूटिव ने बताया क्यों हुई 4800 एंप्लॉयीज की छंटनी, कहा-AI इसकी वजह नहीं

माइक्रोसॉफ्ट की एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ पीपल अफसर Amy Coleman ने एंप्लॉयीज को भेजे मैसेज में कहा है कि एंप्लॉयीज की छंटनी की वजह आर्टफिशियल इंटेलिजेंस नहीं है। इस छंटनी का सबसे ज्यादा असर कंपनी के एक्सबॉक्स गेमिंग डिवीजन पर पड़ेगा

अपडेटेड Jul 07, 2026 पर 2:26 PM
माइक्रोसॉफ्ट 4,800 एंप्लॉयीज की छंटनी कर रही है। यह दुनियाभर में कंपनी के एंप्लॉयीज की कुल संख्या का करीब 2.1 फीसदी है।

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वह करीब 4,800 एंप्लॉयीज की छंटनी कर रही है। यह दुनियाभर में कंपनी के कुल एंप्लॉयीज की कुल संख्या का करीब 2.1 फीसदी है। यह कंपनी के रीस्ट्रक्चरिंग प्लान का हिस्सा है। कंपनी बिजनेस की बदलती प्राथमिकताओं के हिसाब से अपने एंप्लॉयीज की संख्या में बदलाव कर रही है। कंपनी के इस कदम का बड़ा असर उसके एक्सबॉक्स गेमिंग डिवीजन पर पड़ेगा। इस डिवीजन में 3,200 लोगों की नौकरियां खत्म हो जाएंगी। इनमें से 1,600 की नौकरी तुरंत चली जाएगी।

कंपनी ने गेमिंग स्ट्रेटेजी में किया बदलाव

माइक्रोसॉफ्ट अपने वर्कफोर्स में यह रीस्ट्रक्चरिंग Xbox में कई सालों तक भारी निवेश के बाद कर रही है। इसमें Activision Blizzard का अधिग्रहण शामिल है। अपने गेमिंग बिजनेस में अरबों डॉलर के निवेश के बावजूद माइक्रोसॉफ्ट Sony के प्लेस्टेशन और Nintendo के करीब नहीं पहुंच सकी है। माइक्रोसॉफ्ट अपनी गेमिंग स्ट्रेटेजी में भी बदलाव करती रही है। इसने अपने टाइटल्स कई प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराएं हैं। वह सिर्फ कंसोल-एक्सक्लूसिव गेम्स पर निर्भर नहीं रहना चाहती।


एआई एंप्लॉयीज की छंटनी की वजह नहीं

माइक्रोसॉफ्ट की एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ पीपल अफसर Amy Coleman ने एंप्लॉयीज को भेजे मैसेज में कहा है कि एंप्लॉयीज की छंटनी की वजह आर्टफिशियल इंटेलिजेंस नहीं है। उन्होंने लिखा है, "मैं साफ तौर पर बताना चाहता हूं कि आज कंपनी से हटाए गए एंप्लॉयीज की जगह AI काम नहीं करेगा। यह सही है कि AI काम करने के तरीके को बदल रहा है। ऐसे कुछ काम जिसे हम रोजाना करते हैं, वे ऑटोमेटेड हो सकते हैं। इसका मतलब है कि हम सभी को सीखते रहना होगा।"

एंप्लॉयीज को नई स्किल सीखते रहना होगा

उन्होंने कहा कि एंप्लॉयीज को नए स्किल्स सीखते रहना होगा। काम के बदलते स्वरूप के हिसाब से खुद को बदलते रहना होगा। उन्होंने कहा कि कंपनी के कस्टमर्स भी ऐसा कर रहे हैं। वे इसमें हमारी मदद चाहते हैं। हम तब तक ऐसा नहीं कर सकते हैं, जब तक हम खुद अपने यहां बदलाव नहीं करते। उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट अभी बदलाव के दौरा से गुजर रही है। भविष्य में कंपनी और और बदलाव होने की उम्मीद है।

कंपनी तेजी से बदलती इंडस्ट्री को सर्विसेज ऑफर कर सकेगी

उन्होंने कहा कि एंप्लॉयीज की छंटनी कंपनी के लोगों, निवेश और रिसोर्सेज में बदलाव करने के बड़े प्लान का हिस्सा है। आज हम 4,800 एंप्लॉयीज की छंटनी कर रहे हैं। यह ग्लोबल वर्कफोर्स का करीब 2.1 फीसदी है। इसकी वजह यह है कि हमारा फोकस लोगों, निवेश और एनर्जी पर है। इससे कंपनी अपने कस्टमर्स को तेजी से बदलती इंडस्ट्रीज के हिसाब से सर्विसेज ऑफर कर सकेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।