Get App

कोटक पीई ने मिंडा कॉरपोरेशन में हिस्सेदारी बेची

ओपन मार्केट के जरिए हुए इस ट्रांजैक्शन से कोटक पीई को करीब 120 करोड़ रुपये मिले हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 27, 2016 पर 4:00 PM
कोटक पीई ने मिंडा कॉरपोरेशन में हिस्सेदारी बेची

कोटक प्राइवेट इक्विटी ग्रुप ने आज ऑटो कंपोनेंट कंपनी मिंडा कॉरपोरेशन में करीब 5.73 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी। ओपन मार्केट के जरिए हुए इस ट्रांजैक्शन से कोटक पीई को करीब 120 करोड़ रुपये मिले हैं। कंपनी ने मिंडा कॉरपोरेशन में हिस्सेदारी 100 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेची है। कोटक प्राइवेट इक्विटी ग्रुप, कोटक महिंद्रा बैंक का ही हिस्सा है और जून तिमाही तक मिंडा कॉरपोरेशन में इसकी हिस्सेदारी करीब 15 फीसदी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें