Get App

माइंडट्रीः मुनाफा 23.2% घटा, डॉलर आय 3% घटी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में माइंडट्री का मुनाफा 23.2 फीसदी घटकर 94.8 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2016 पर 5:04 PM
माइंडट्रीः मुनाफा 23.2% घटा, डॉलर आय 3% घटी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में माइंडट्री का मुनाफा 23.2 फीसदी घटकर 94.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में माइंडट्री का मुनाफा 123.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में माइंडट्री की कुल आय 2.4 फीसदी घटकर 1295.4 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में माइंडट्री की कुल आय 1327.6 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में माइंडट्री की डॉलर आय 3 फीसदी घटकर 19.3 करोड़ डॉलर रही है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में माइंडट्री की डॉलर आय 19.9 करोड़ डॉलर रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में माइंडट्री का एबिटडा 195.1 करोड़ रुपये से घटकर 162.1 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में माइंडट्री का एबिटडा मार्जिन 14.7 फीसदी से घटकर 12.5 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें