फोक्सवैगन ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार एमियो का पुणे प्लांट में प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। जबकि कंपनी ने इस कार की बुकिंग 12 मई से लेनी शुरू कर दी थी। इसका सीधा मुकाबला मारुति डिजायर और होंडा अमेज से होगा। इसमें पेट्रोल के साथ डीजल इंजन का ऑप्शन होगा। पेट्रोल वेरिएंट में 75 बीएचपी पावर देने वाला 1.2 लीटर का इंजन होगा जबकि इसके डीजल वेरिएंट में 90 बीएचपी पावर देने वाला 1.5 लीटर का इंजन होगा। इसमें दो एयरबैग और एबीएस स्टैंडर्ट फीचर होंगे। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 5.5-8 लाख रुपये के बीच होगी।