स्टार्टअप ही नहीं दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी भी छंटनी की तैयारी कर रही है। माइक्रोसॉफ्ट ने अपने स्मार्टफोन हार्डवेयर और ग्लोबल सेल्स डिविजन से कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला लिया है। माइक्रोसॉफ्ट के इस फैसले से 2850 से ज्यादा लोगों की नौकरी चली जाएगी। कर्मचारियों के छंटनी की यह प्रक्रिया जून, 2017 तक पूरी होगी। माइक्रोसॉफ्ट ने यूएस सिक्योरिटीज ऐंड एक्सचेंज कमिशन को सौंपी कॉर्पोरेट एनुअल रिपोर्ट में यह बात कही है। इससे पहले मई में भी कंपनी ने 1850 कर्मचारियों की छंटनी करने का ऐलान किया था।
