आयशर मोटर्सः कमर्शियल वाहनों की बिक्री 18.3% बढ़ी

आयशर मोटर्स के रॉयल एनफील्ड बाइक की बिक्री में भी जबरदस्त बढ़त दिखी है।

अपडेटेड Aug 01, 2016 पर 2:37 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जुलाई महीने में आयशर मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की बिक्री में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जुलाई में आयशर मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की बिक्री 18.3 फीसदी बढ़ी है। इस जुलाई में आयशर मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की बिक्री 4374 यूनिट रही है। पिछले साल जुलाई में आयशर मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की बिक्री 3698 यूनिट रही थी।

    यही नहीं आयशर मोटर्स के रॉयल एनफील्ड बाइक की बिक्री में भी जबरदस्त बढ़त दिखी है। सालाना आधार पर जुलाई में रॉयल एनफील्ड की बिक्री 40760 यूनिट से 31 फीसदी बढ़कर 53378 यूनिट रही है। रॉयल एनफील्ड के एक्सपोर्ट में भी उछाल दिखा है। सालाना आधार पर जुलाई में रॉयल एनफील्ड का एक्सपोर्ट 893 यूनिट से 40 फीसदी बढ़कर 1250 यूनिट रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।