एम्फैसिसः मुनाफा घटा, आय रही सपाट

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एम्फैसिस का मुनाफा 10.9 फीसदी घटकर 154.7 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 26, 2016 पर 3:12 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एम्फैसिस का मुनाफा 10.9 फीसदी घटकर 154.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एम्फैसिस का मुनाफा 173.6 करोड़ रुपये रहा था। जनवरी-मार्च तिमाही में एम्फैसिस को 31.6 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है। तिमाही दर तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एम्फैसिस की आय 1517.3 करोड़ रुपये के साथ सपाट रही है।

    तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एम्फैसिस का एबिट 200 करोड़ रुपये से बढ़कर 215.5 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एम्फैसिस का एबिट मार्जिन 13.2 फीसदी से बढ़कर 14.2 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।