एम्फैसिस: मुनाफा 6% घटा, आय 2.6% घटी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एम्फैसिस का मुनाफा 6 फीसदी घटकर 173.6 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 05, 2016 पर 9:05 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एम्फैसिस का मुनाफा 6 फीसदी घटकर 173.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एम्फैसिस का मुनाफा 184.7 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एम्फैसिस की आय 2.6 फीसदी घटकर 1516.7 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एम्फैसिस की आय 1557.4 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एम्फैसिस का एबिटडा 235 करोड़ रुपये से घटकर 217 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एम्फैसिस का एबिटडा मार्जिन 15.1 फीसदी से घटकर 14.3 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।