एम्फैसिसः मुनाफा 3.1% बढ़ा, आय रही सपाट

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एम्फैसिस का मुनाफा 3.1 फीसदी बढ़कर 210.7 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 03, 2016 पर 7:54 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एम्फैसिस का मुनाफा 3.1 फीसदी बढ़कर 210.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एम्फैसिस का मुनाफा 204.3 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एम्फैसिस की आय सिर्फ 0.1 फीसदी बढ़कर 1517.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एम्फैसिस की आय 1516.7 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एम्फैसिस का एबिट 230.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 232.2 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एम्फैसिस का एबिट मार्जिन 15.2 फीसदी से बढ़कर 15.3 फीसदी पर रहा है। एम्फैसिस के मुताबिक तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एचपी की आय में 1.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।