Get App

आईआरबी इंफ्रा का करार रद्द, शेयर में दिखी गिरावट

महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन यानि एमएसआरडीसी ने आईआरबी इंफ्रा का करार रद्द कर दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 10, 2016 पर 4:00 PM
आईआरबी इंफ्रा का करार रद्द, शेयर में दिखी गिरावट

महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन यानि एमएसआरडीसी ने आईआरबी इंफ्रा का करार रद्द कर दिया है इसके बाद आज कंपनी के शेयर पर खासा दबाव देखने को मिला। एमएसआरडीसी ने मुंबई-पुणे फेज-2 के कंसेशन एग्रीमेंट को रद्द कर दिया है। ये करार कंपनी की सब्सिडियरी म्हैसकर इंफ्रास्ट्रक्चर ने 2014 में किया था। करार रद्द होने के बावजूद 2004 के कंसेशन एग्रीमेंट के तहत आईआरबी इंफ्रा के पास 9 अगस्त, 2019 तक टोल वसूल करने का अधिकार बरकरार रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें