मुकेश बंसल ने छोड़ा फ्लिपकार्ट का साथ

फिल्पकार्ट-मिंत्रा के टॉप मैनेजमेंट में शामिल मुकेश बंसल ने कंपनी का साथ छोड़ दिया है।

अपडेटेड Feb 11, 2016 पर 8:55 AM

फिल्पकार्ट-मिंत्रा के टॉप मैनेजमेंट में शामिल मुकेश बंसल ने कंपनी का साथ छोड़ दिया है। मुकेश कंपनी में हेड ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस का काम देख रहे थे। इतना ही नहीं, उनके साथ-साथ चीफ बिजनेस ऑफिसर अंकित नागौरी ने भी कंपनी छोड़ दी है। बता दें कि फ्लिपकार्ट में एक हफ्ते पहले ही टॉप मैनेजमेंट रीस्ट्रक्चरिंग हुई थी, जिसमें फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल को सीईओ बनाया गया था। माना जा रहा है कि इसके बाद से ही चीजें ठीक नहीं चल रही थीं।

मुकेश बंसल फैशन और लाइफस्टाइल पोर्टल मिंत्रा के फाउंडर हैं। साल 2014 में जब फ्लिपकार्ट और मिंत्रा का मर्जर हुआ था, तब उन्हें टॉप मैनेजमेंट में जगह दी गई थी। ये डील 375 मिलियन डॉलर में हुई थी। इस डील के बाद मुकेश बंसल को टॉप मैनेजमेंट में शामिल किया गया था। मुकेश आईआईटी कानपुर और अंकित आईआईटी गुवाहटी से ग्रैजुएट हैं। हालांकि टॉप मैनेजमेंट से दो बड़े इस्तीफे के बाद फ्लिपकार्ट का कहना है कि मुकेश कंपनी के सलाहकार बने रहेंगे। वहीं अंकित फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर नए स्पोर्ट्स वेंचर में भूमिका निभाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।